क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने का कृपा करेगें कि-1. क्या यह बात सही है कि बोचहां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुशहरी एवं बोचहाँ के बाजितपुर सहित अन्य उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर सिस्टम खराब हैं, जिससे छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त दोनों प्रखंड के विद्यालयों में जाँच कराते हुए कंप्यूटर सिस्टम को ठीक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?