क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत हसनपुरा प्रखंड में दो साल पूर्व ही स्टेडियम की स्वीकृति सरकार द्वारा दी गयी थी, किन्तु अभी तक जिला प्रशासन द्वारा स्टेडियम निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध नहीं करायी गयी है,यदि हां तो सरकार कब तक उ्क्त प्रखंड में जमीन उपलब्ध कराकर स्टेडियम निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?