क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम-गंध्रोरपुर, थाना-हलई, निवासी-राजीव पोद्दार पिता-मेघ्न पोद्दार की सड़क दुर्घटना में दिनांक-23.08.2022 को मृत्यु हो गयी थी, जिसका हलई थाना काण्ड संख्या-417/22 दर्ज है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त मृतक के परिवार को सरकार मुआवजा नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त मृतक के आश्रित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?