क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत तरैया विधानसभा क्षेत्र के तरैया प्रखण्ड अन्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विधालय, नारायणपुर एवं उच्चतर माध्यमिक विधालय, चैनपुर का अपना भवन नहीं होने के कारण शिक्षक एवं विधार्थियों को पठन-पाठन कार्य में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उच्चतर माध्यमिक विधालयों के नये भवनों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?