क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखण्ड नीमचक बथानी के ग्राम पंचायत तेलारी के ग्राम-धनसुरा में मध्य विद्यालय का भवन जर्जर होकर गिर चुका है तथा विद्यालय का अपना जमीन भी उपलब्ध् है इसके बावजुद भी विद्यालय का भवन निर्माण नहीं कराया जा रहा है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय के बच्चो को कहीं दुसरे विद्यालय में पढ़ने के लिए जाना पड़ रहा है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ;3.यदि उपरोक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण करवाने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?