क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला में देसरी प्रखण्ड अंतर्गत श्री गाँधी बाँके बिहारी अमीर सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, भटौलिया में चहारदीवारी नहीं रहने से बालक-बालिकाओं को पठन- पाठन में काफी व्यवधान उत्पन्न होता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?