क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत प्रखंड बगहा-2 के बैराटी बरियरवा पंचायत में रमवलिया (10+2) विद्यालय है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में चहारदीवारी नही है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारातामक है तो सरकार उक्त विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों ?