क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सोनवरसा प्रखण्ड अन्तर्गत कोई भी कन्या उच्च विद्यालय नहीं होने से कन्याओ को पठन-पाठन में कठिनाई होती है; जबकि इस प्रखण्ड में कन्या विद्यालय के नाम पर बिहार सरकार के नाम से एक एकड़ 11 डिसमल जमीन दान में रजिस्टर्ड है और ठीक सोनवरसा के बगल में और भी जमीन उपलब्ध है; यदि हाँ तो सरकार सोनवरसा में कन्या उच्च विद्यालय कब तक खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?