क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत प्रखण्ड कोटवा में बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत अन्तर्गत मौजा कल्याणपुर वृत में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड के लिए थाना नं0-186, खाता नं0-68, खेसरा नं0-211, रक्चा 10 डी० गैरमजरूआ भूमि उपलब्ध है, परंतु इस पंचायत के अनुसूचित जाति बस्तियों में सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए एक भी सामुहिक भवन नहीं है, जबकि यह स्थान सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण कार्य कराने की सभी शर्ते पूरा करता है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त महादलित बस्ती में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?