क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1.क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला अंतर्गत अवध बिहारी संस्कृत महाविधालय रहीमपुर जो कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा का अंगीभूत इकाई है, का भवन निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है जबकि इसका शिलान्यास कुलपति कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के दवारा एक वर्ष पूर्व किया गया था; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने विचार रखती है, नहीं तो क्यों?