क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत हरिजन कल्याण टोला, काला मंडल टोला में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खासकर बरसात के मौसम में कच्ची रास्ते से होकर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित इलाके में सड़क निर्माण कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?