Back to Legislative Questions Repository
Q.No 724Starred Question Listed

उर्दू शिक्षको की नियुक्ति

श्री युसुफ सलाहउद्दीन (76) (सिमरी बख्तियारपुर) शिक्षा 11 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगेे किः-1.क्या यह बात सही है कि स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा दो चरणों में ली जा चुकी है जिसमे कक्षा 1से 5 के शिक्षकों के लिए भाषा अंतर्गत अंग्रजी भाषा सभी के लिए अनिवार्य था एवं हिन्दी, उर्दू अथवा बंगला भाषा में से किसी एक भाषा की परीक्षा देनी थी;2.क्या यह बात सही है कि कक्षा 1-5 के शिक्षक अभ्यर्थियों के भाषा के चयन के उपरांत सामान्य शिक्षकों को उर्दू शिक्षक, उर्दू शिक्षकों  को सामान्य शिक्षक, तथा सामान्य शिक्षकों को बंगला शिक्षक का औपबंधिक नियुक्ति पत्र निर्गत कर दिया गया है जिस कारण प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा इनकी नियुक्ति पर रोक लगाया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार सक्षमता परीक्षा पास शिक्षको की कबतक नियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
11 मार्च, 2025
Member
श्री युसुफ सलाहउद्दीन (76) (सिमरी बख्तियारपुर)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Yusuf Salahuddin (76)
Yusuf Salahuddin (76)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Simri Bakhtiyarpur - Saharsa (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
29 Jun 1982