क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय सहित अन्य चार विश्वविद्यालयों को विगत तीन माह से वेतन एवं पेंशन भुगतान हेतु राशि का आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को वेतन एवं पेंशन का भुगतान प्रतिमाह नहीं हो पा रहा है, यदि हां, तो सरकार कब तक तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय सहित अन्य सभी विश्वविद्यालय के लिए पेंशन एवं वेतन की राशि का आवंटन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?