क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय के पत्रांक-2687, दिनांक 06.12.2023द्वारा जग विजय फाउन्डेशन मोतिहारी के साथ-साथ कुल 37 स्वयं सेवी संस्थाओं को चयनित कर दिनांक 28.11.2023 को पत्रांक-2628 द्वारा प्रभारी उप निदेशक, मध्याहन भोजन योजना द्वारा केन्द्रीयकृत रसोई घर निर्माण करने का आदेश दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि सभी चयनित संस्थाओं के कार्य आरम्भ करने के उपरांत निर्धारित अवधि में रसोई घर का निर्माण करा लिया गया है, जो लगभग एक वर्ष से बन्द पड़ा हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार माध्याह्न भोजन योजना के तहत निर्मित केन्द्रीयकृत रसोई घर से बच्चो को भोजन उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक ,नहीं तो क्यों ?