क्या मंत्री ,शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत प्रखण्ड-कोचाधामन में मध्य विद्यालय मोहनमारी अवस्थित है, जहाँ उच्च विद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु अत्यधिक दूर जाने से असुविधा तथा पठन-पाठन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने का विचार रखती है, नही तो क्यो ?