क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत चकाई प्रखंड के जीवरहा नदी एवं जामहा नदी पर पुल नहीं रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को तैर कर नदी पार करना पड़ता है, साथ ही वर्षा के दिनों में नदी का पानी बाढ़ के रूप में घर, खेत-खलिहान आदि में भर जाने से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है; यदि हॉ तो सरकार उक्त प्रखंड के दोनों नदियों पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?