क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि दयानंद विद्यालय +2 मीठापुर, पटना के निबंधित बाय लॉज के कंडिका 06 के अनुसार मा0 शिक्षा निदेशक के तीन विभागीय प्रतिनिधियों को तीन वर्षों के लिये मनोनयन किया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि विभागीय पत्रांक-675 ,दिनांक-20.07.2021 के द्वारा निदेशक, मा0 शिक्षा के नामित सदस्यों का कार्यक्रम 20.07.2024 को समाप्त हो चुका है;3. क्या यह बात सही है कि विद्यालय के प्राचार्य के पत्रांक-35,दिनांक-06.08.2024 के द्वारा निदेशक मा0 शिक्षा से नए विभागीय तीन सदस्यों को मनोनयन करने की मांग की गई है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार नए विभागीय तीन नामित सदस्यों का मनोनयन करने का आदेश देने का विचार रखती है , हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?