Back to Legislative Questions Repository
Q.No 713Starred Question Listed

भवन का जीर्णोद्धार

श्री विजय कुमार खेमका (62) (पूर्णिया) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण 11 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया महिला कॉलेज में एससी और एसटी वर्ग के लिए लाखों रूपये की लागत से बना छात्रावास 25 साल बाद भी विभाग के द्वारा महाविद्यालय को हैंड ओवर नहीं किया गया हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अर्द्धनिर्मित छात्रावास भवन ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त अर्द्धनिर्मित भवन का जीर्णोद्धार कर महिला कॉलेज को हस्तांतरित करने तथा दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
11 मार्च, 2025
Member
श्री विजय कुमार खेमका (62) (पूर्णिया)
Department
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
Ministry
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
MLA Profile
VIJAY KUMAR KHEMKA (62)
VIJAY KUMAR KHEMKA (62)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Purnia - Purnia (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
22 Jun 1959
Address
Sonali Chowk NH-31 Gulabbag, Block-Purnia East, District-Purnia, 854326