क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के इस्लामपुर एवं एकंगर सराय प्रखंड के वैदिक साहित्य संस्कृत उच्च विद्यालय आता सराय, विश्वबन्धू संस्कृत उच्च विद्यालय तेल्हाड़ा, भाष्कर मध्य विद्यालय औंगारी सहित अन्य संस्कृत विद्यालयों में विभागीय नियुक्ति नियमावली 2015 के आलोक में बिना रोस्टर, आरक्षण अनुपालन के शिक्षक / शिक्षकोत्तर कर्मियों की नियुक्ति वर्ष 2024 में की गई है, जबकि नई नियमावली 2024 मे ही प्रवृत हो चुकी थी;2. क्या यह बात सही है कि प्रश्नकर्त्ता सदस्य द्वारा जिलाधिकारी नालन्दा एवं विभागीय सचिव को छः माह पूर्व ही इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गयी है जिसपर अब तक कार्रवाई नहीं की गयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त संस्कृत विद्यालयों में की गई मनमानी नियुक्ति की जॉच कर दोषियों पर कार्रवाई का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?