क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत रतनुपर मध्य विद्यालय एवं म० वि० मिर्जापुर वन्द्वार के लिये शिक्षा विभाग के द्वारा नये भवन के निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष -2023-24 में चयन किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालयों के नये भवन के निर्माण हेतु शिक्षा विभाग के द्वारा स्तनुपर मध्य विद्यालय के लिये लगभग 50 लाख एवं म० वि० मिर्जापुर वन्द्वार के लिए 44 लाख की राशि दिनांक-24.07.2024 को आवंटित होने के बावजूद भी आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है जिससे छात्र-छत्राओं को पठन-पाठन में घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार विभाग द्वारा आवंटित राशि के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने की जाँच कराते हुए उक्त विद्यालयों के भवन निर्माण कार्य कबतक प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?