क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत-कल्याणपुर दक्षिण के वार्ड नं॰-10, महादलित टोला से मुख्य सड़क तक एवं पंचायत चोरा टभका के वार्ड-12 रामटोल से मुख्य सड़क तक सम्पर्क पथ नही रहने के कारण लोगों को पगडंडी से आना-जाना पड़ता है, यदि हां तो सरकार उक्त वर्णित दोनों महादलित टोला के लिए सम्पर्क पथ कबतक उपलब्ध कराने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों ?