स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक- 23 दिसम्बर 2024 के अंक में प्रकाशित शीर्षक " दिव्यांगजनों व बुजुर्गो के लिए चलेंगी 22 से अधिक ई-बसें " के आलोक में क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:- क्या यह बात सही है कि दिव्यांगजनों व बुजुर्गो के लिए ई-बस चलाने की योजना है, परंतु प० चम्पारण जिला के नौतन एवं बैरिया प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय बेतिया हेतु बुजुर्गो के लिए कोई सरकारी सुविधायुक्त वाहनों का परिचालन नहीं होता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक बुजुर्गो की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए उक्त स्थान के बीच स्थित अस्पताल, बैंक, बस स्टेण्ड व रेलवे स्टेशन हेतु ई-बस का परिचालन कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?