क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि बॉका जिलान्तर्गत बेलहर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत- तेलिया कुमरी के ग्राम-धनियारी में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय धनियारी का भवन नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओ का पठन-पाठन नहीं हो पाता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय का भवन कब तक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?