क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि कौशल्या संस्कृत उच्च विद्यालय, महुआ, वैशाली में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु दिनांक- 27.06.2013 को साक्षात्कार में उपस्थित नहीं होने के बावजूद 4 शिक्षकों यथा डॉ० बैकुंठ बिहारी, प्रधानाध्यापक, श्रीमती सुषमा कुमारी, सुनील कुमार एवं अर्चना कुमारी की नियुक्ति अवैध रूप से विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा बैक डेट दिनांक 01.04.2013 के प्रभाव से कर वेतन भुगतान किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नियुक्ति के कारण सरकार को अबतक करोड़ों रूपये की आर्थिक क्षति पहुंची है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार अवैध नियुक्ति की जाँच कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त शिक्षकों की नियुक्ति रद्द कर राशि वसूली का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?