क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग यह बताने की कृपा करेगें कि1. क्या यह बात सहीं है कि पूर्णिया जिला के बायसी विधानसभा का बायसी प्रखण्ड बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, जहॉ प्रत्येक वर्ष बाढ़ से कृषि में गाद भर जाने के कारण फसल बर्बाद हो जाता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखण्ड में नदी कटाव से घर गिर जाता है, जिस कारण घर बनाने के लिए ग्रामीणों को मिट्टी भरनी पड़ती है और मिट्टी ट्रैक्टर से लाना पड़ता है;3. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्रामीणों का घर बनाने के लिए मिट्टी लदी ट्रैक्टर को प्रशासन द्वारा जबरन पकड़ कर फाईन किया जाता है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त मामले की उच्चस्तरीय जाँच कर दोषी पदाधिकारी को दण्डित करते हुए ग्रामीणों के आपदा में बरबाद घर को नये सिरे से बनाने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक नहीं तो क्यों?