क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड अंतर्गत मरीचा पंचायत निवासी सतीश कुमार, पिता-शोभित चौधरी, ग्राम- हुसैनीपुर की सड़क दुर्घटना में दिनांक-10.8.2018 को मृत्यु हो गयी थी, जिसका शाहपुर पटोरी थाना कांड संख्या-259/18 है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मृतक व्यक्ति के आश्रितों को सरकारी मुआवजा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक मृतक के आश्रितों को सरकारी मुआवजा दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?