क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे की: -1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के तेतरिया प्रखंड अंतर्गत पुनास लहलादपुर पंचायत के वार्ड नंबर-2, वार्ड नंबर-5 एवं वार्ड नंबर- 10 में विद्यालय निर्माण हेतु ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति से प्रस्ताव पारित किया जा चुका है एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तेतरिया के पत्रांक- 100, दिनांक 27 जनवरी 2023 के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी, मोतिहारी को पत्र भेजा जा चुका है, परन्तु अब तक कार्रवाई नहीं हुई है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थलों पर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराने का विचार रखती है ,नहीं ,तो क्यों?