क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चिरैया प्रखंड के खड़तरी पश्चिमी पंचायत के अकौना से सरौगढ़ बांध तक लगभग 03 किलोमीटर कच्ची सड़क हैं, जिससे बरसात के दिनों कीचड़ भर जाता है एवं छात्र छात्राओं के साथ-साथ आमजनता को आवागमन में भारी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार अकौना से सरौगढ़ बांध तक 03किलोमीटर कच्ची सड़क का पक्कीकरण कार्य कब तक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?