क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत मैनाटांड़ प्रखण्ड के इनरवा बोर्डर बाजार के पास घोड़ासहन कैनाल के जीरो आर.डी. के पहले दोन नहर से एक शाखा नहर खम्हिया गांव से पश्चिमी सरेह में निकालने के लिए करीब 500 एकड़ जमीन वर्ष 1990 के पहले ही अधिग्रहित की गई थी, जिसका भुगतान उसी समय किसानों को कर दिया गया था लेकिन आज तक शाखा नहर नहीं बन सका है, यदि हाँ तो सरकार उक्त शाखा नहर का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?