क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के ओबरा प्रखण्ड अन्तर्गत एनएच-139 (भरूभ मोड) से मलवा तक पथ विगत 5 वर्षो से रख-रखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में रहने के कारण ग्रामीण जनता को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है; यदि हां, तो सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्वार कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?