Back to Legislative Questions Repository
Q.No 960Starred Question Listed

कारवाई करना

श्री पवन कुमार जायसवाल (21) (ढाका) पंचायती राज 12 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय दैनिक समाचार पत्र  में दिनांक 23 जनवरी 2025 के अंक में प्रकाशित ‘‘दस हजार सोलर लाइट पर एक सर्विस स्टेशन होगा’’ शीर्षक  के आलोक में क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि पंचायती राज विभाग ने  पंचायतों में सोलर लाइट अधिष्ठापन एजेंसियों को 10 हजार सोलर लाइट पर एक-एक सर्विस स्टेशन खोलने तथा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कंपनी के प्रतिनिधि को  बैठाने  का निर्देश दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा राज्य के सभी प्रखण्ड पंचायतीराज पदाधिकारियों  को प्रतिदिन रात्रि में स्थल निरीक्षण कर ग्राम पंचायतों में लगे सोलर लाईट का अनुश्रवण करने तथा सभी पंचायत सचिव को पंचायत सरकार भवन में रहने, भवन नहीं होने पर पंचायत में किराए के मकान में रहने का निर्देश दिया गया  है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार सर्विस स्टेशन स्थापित करने में विफल एजेंसियों  तथा रात्रि अनुश्रवण में विफल बी.पी.आर.ओ. एवं पंचायतों में नहीं रहने वाले पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने का विचार रखती है हाँ , तो कबतक नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
12 मार्च, 2025
Member
श्री पवन कुमार जायसवाल (21) (ढाका)
Department
पंचायती राज
Ministry
पंचायती राज
MLA Profile
Pawan Kumar Jaiswal (21)
Pawan Kumar Jaiswal (21)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Dhaka - East Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Dec 1976