क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत प्रखंड फुलवारीशरीफ पंचायत नोहसा के वार्ड नं0 4 नोहसा के पूरब में इमली ताल से बिनोद कुमार के घर तक पईन से सटे लगभग 2 किमी तक कच्ची सड़क को 75 वर्षों के बाद भी पक्कीकरण नहीं किया गया है, जिससे नोहसा एवं अन्य पंचायतों के लोगों को पगडंडी के सहारे आना जाना पड़ता है; यदि हाँ तो, सरकार उक्त पथ का पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?