क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :–1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखण्ड में वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5.12 KM ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क भरवाड़ा लालपुर चौक से चामुंडा स्थान में हाई लेवल पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण पुल का अधिग्रहण ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में नहीं हो पाया;2. क्या यह बात सही है कि वर्तमान समय में पुल क्षतिग्रस्त हो गया है और ग्रामीण कार्य विभाग के पास पुल अनुरक्षण के लिए राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण उक्त पथ पर आवागमन में बाधा आती है;3 यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त पुल का अधिग्रहण पथ निर्माण विभाग में करके नए सिरे से हाई लेवल आरसीसी पुल निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?