क्या मंत्री ,ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ;-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत प्रखंड टिकारी के ग्राम पंचायत जलालपुर में महादेव बीघा से टिकारी कुर्था मुख्य सड़क होते हुए कमालपुर तक लगभग 2 किलोमीटर के मार्ग आजादी के बाद भी सड़क कच्ची होने के कारण आमलोगों को कठिनाई होती है ; यदि हाँ तो सरकार इसे प्रधानमंत्री सड़क योजना से कब तक बनाने का विचार रखती है ; नहीं तो क्यों ?