क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चिरैया प्रखंड के अहिरौलिया से सेमरा होते हुए शिकारगंज भारत माला रोड तक 08 किलोमीटर सड़क जर्जर स्थिति में है, जिससे छोटे बड़े वाहनों के साथ-साथ आमजनता को आवागमन में भारी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार अहिरौलिया से सेमरा होते हुए शिकारगंज भारतमाला रोड तक 8 किलोमीटर जर्जर सड़क का चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?