क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्रा के बेलागंज प्रखंड के बाजितपुर पंचायत में बाजितपुर रोड से सोइया घाट मंदिर तक तीन किमी की पथ कच्ची है यह सडक कच्ची रहने के कारण हजारों ग्रामीण आबादी को बारहमासी पथ की सुविधा से वंचित है, यदि हाँ, तो सरकार बाजितपुर रोड से सोइया घाट मंदिर तक की 3 किमी सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?