क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत सारण गंडक मुख्य नहर के आर.डी. -164.30 (50.09 कि0मी0) से निःसृत रामपुर वितरणी सेवा पथ नौतन से कन्हौती तक की लम्बाई -19.20 कि.मी. है;2. क्या यह बात सही है कि रामपुर वितरणी नौतन से कन्हौती तक ईट सोलिंग का कार्य विगत 25 वर्ष पूर्व में कराया गया है, जो अब पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण आमजनों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जबकि इस सेवा पथ का प्राशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव दिनांक 11/10/2024 से मुख्यालय स्तर पर लंबित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकरात्मक है, तो क्या सरकार उक्त रामपुर वितरणी सेवा पथ का प्रशासनिक स्वीकृति देकर पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, हॉ तो कब तक, नहीं तो क्यों?