स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 23 फरवरी 2025 के अंक में प्रकाशित ‘‘भूमि विवाद के कारण 350 पंचायत सरकार भवन का निर्माण अटका’’ शीर्षक के आलोक में क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - 1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार ने भवन निर्माण विभाग को राज्य में 3065 पंचायत सरकार भवनों की निर्माण की जिम्मेवारी सौपी थी, जिसमें से 2615 पंचायतों को मार्च 2024 तथा 450 पंचायतों के निर्माण की जिम्मेवारी 2024 में सौंपी गयी । इसमें से 350 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का मामला भूमि विवाद एवं अतिक्रमण होने के कारण अटक गया है, यदि हाँ, तो सरकार राज्य में 350 पंचायत सरकार भवनों के जमीन विवाद का निराकरण कर कबतक निर्माण शुरू करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?