क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत डेहरी ऑन सोन प्रखंड के डेहरी बाजार भाग, जो अति व्यस्त इलाका है, जहां सड़क संकीर्ण है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र में थाना चौक से पाली पुल (ROB) तक 1.3km का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुमोदन भी प्राप्त है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?