क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत दरियापुर, सिमरा परसा बजार, सकरेचा (फुलवारीशरीफ) एवं खेड़ा टाली (संपतचक) नहर की (कैशरहिन्द) जमीन के चार्ट में महादलित समुदाय के लोग लगभग 50 वर्षों से बसे हैं2. क्या यह बात सही हैं कि उपरोक्त जमीन पर बसे सभी महादलित नट, बख्खों, गुलगुलिया, रविदास और पासवान जाति समूह के भूमिहीन हैं, जिसे स्थानीय अंचलाधिकारी द्वारा उक्त स्थान से हटाने का नोटिस दिया गया हैं,3. यदि उपर्युक्त खण्डों को उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार जल्द से जल्द रैन-बसेरा के तहत उक्त स्थान पर बसे परिवारों का सर्वे करके 3.3 डिसमिल जमीन देने का की विचार रखती हैं, हाँ तो कबतक नहीं तो क्यों?