क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सूधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत पानापुर प्रखंड के भगवानपुर, कोंध, रामपुर रूद्र, भोरहां, बसहिया, सलेमपुर, पृथ्वीपुर, वृत भागवानपुर में सैकड़ों परिवार गंडक नदी के कटाव के कारण विस्थापित हो गये है, तथा 10 वर्षों से अधिक समय से जमीन के अभाव में विस्थापित होकर गंडक के सारण तटबंध पर अस्थायी रूप से तंबू गाड़ कर रह रहे हैं जिससे उन्हें काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ सरकार सर्वे कराकर विस्थापित परिवारों को वास का जमीन उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?