क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत खरसाही के वार्ड नं0 -17 भिट्ठा टोला में 30 घर, वार्ड नं0-11 में दुखनी टोला में 50 महादलित परिवारों के घर तथा गोस्वामी टोला में 30 घर लच्छा नदी के पार रहने और टोला अधिक दूरी तक बसे रहने के कारण लोगों के घरों में पानी का पाईप लाइन नहीं बिछाया गया है साथ ही वहाँ पानी टंकी की भी आवश्यकता है, यदि हाँ तो सरकार उल्लिखित वार्ड में ‘हर घर नल का जल’ योजना का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने के लिए नया पाईप लाइन बिछाने और अतिरिक्त पानी टंकी का निर्माण करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?