स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 11 जनवरी, 2025 को प्रकाशित शीर्षक ‘‘सिर्फ 2.82 प्रतिशत किसानों को के0सी0सी0 ऋण मिला’’ को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15 लाख 54 हजार 580 किसानों को के0सी0सी0 ऋण देने का लक्ष्य रखा गया था परन्तु अब तक मात्र 43902 किसानों का के0सी0सी0 कार्ड ही बन पाया है ;2. क्या यह बात सही है कि 2024-25 में 23199.88 करोड़ के0सी0सी0 ऋण बांटने का लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध 502.55 करोड़ रूपये ही के0सी0सी0 ऋण किसानों को दिया गया ;3. क्या यह बात सही है कि केन्द्र सरकार के समर्थ योजना के तहत किसानों को ऑनलाईन के0सी0सी0 और अन्य ऋण देने की योजना है, जिसे बैंकों द्वारा अब तक लागू नहीं किया गया है ;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो लक्ष्य के अनुरूप किसानों को के0सी0सी0 ऋण नहीं दिये जाने का क्या औचित्य है ?