स्थानीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 29.12.2024 को प्रकाशित शीषर्क “तीन लाख घोड़परास (नीलगाय) बिहार के 34 जिलों में मचा रहे तबाही” के आलोक में क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के 34 जिलों में तीन लाख से अधिक घोड़परासों (नीलगाय) द्वारा फसल का नुकसान किये जाने के कारण किसान परेशान है; यदि हाँ तो सरकार इसकी रोकथाम हेतु कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों?