क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत डगरूआ प्रखण्ड में चौपड़ा से गेहूंवा तक के पथ की निर्माण हेतु 2018-19 में स्वीकृति मिली थी, लेकिन संवेदक के द्वारा निर्धारित समय के अन्दर कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण संवेदक को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ का Revised DPR LT no-604 दिनांक 17-04-2025 को भेजा गया परन्तु कार्य अभी तक नहीं हो सका है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पथ की निर्माण का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नहीं, तो क्यों?