क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि छपरा जिला के मढ़ौरा प्रखंड अन्तर्गत सलीमापुर पंचायत के ग्राम-नेथुआ में गैरमजरूआ जमीन उपलब्ध है,जिसका थाना नं0-52, खाता नं0-84, सर्वे नं0-569 है जिसपर पंचायत सरकार भवन एवं खेल मैदान के लिए चयनित किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जमीन पर असमाजिक तत्वों द्वारा कब्जा कर खेती किया जा रहा है जिसपर ग्रामीणों द्वारा विगत 08 माह पूर्व में डी0सी0एल0आर0 एवं जिला पदाधिकारी, छपरा के यहाँ अतिक्रमण मुक्त करने हेतु आवेदन दिया गया है, परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो सरकार उक्त जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने का विचार रखती है,हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?