क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत एंव केसरिया एंव संग्रामपुर प्रखंड में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया, ढाई, पोटास, रासायनिक खाद्य बेची एवम् काला बाजारी की जा रही है,साथ ही सरकारी अनुदान पर किसानों को मिलने वाले मक्का के बिज की गुणवता सही नहीं रहने के कारण उपज दर में भी कमी आई है,यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखंडो में हो रहे रसायनिक पदार्थो की काला बाजारी रोकने एवम् नकली गुणवत्ताहीन बिज की जाँच कराने की विचार रखती है ?