क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अरवल जिलान्तर्गत करपी प्रखण्ड के ग्राम छक्कन बिगहा निवासी श्री सुनील चन्द्रवंशी की हत्या 6 माह (09.09.2024) से ज्यादा दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक मुख्य हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए हैं;2. क्या यह बात सही है कि पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्हें भी हत्या करने की धमकी दी जा रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है , तो क्या सरकार स्व0 सुनील चन्द्रवंशी के हत्यारों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दिलवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?