क्या मंत्री, गृह विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखण्ड अन्तर्गत गौसपुर सरसौन वार्ड नं0-10 में कब्रिस्तान स्थित है, जिसका खाता नं0-589, खेसरा सं0-1366,1370,879 एवं रकवा 2.05 एकड़ है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं रहने के कारण उसमें आवारा पशुओं एवं असमाजिक तत्वों का आना-जाना रहता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?