क्या मंत्री , वित्त विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत पानापुर प्रखण्ड के पकड़ी नरोत्तम एवं रसौली में एक भी व्यवसायिक बैंक की शाखा नहीं होने से क्षेत्र की जनता को बैंकिग सुविध प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है।2. यदि उक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार जनहित में उपरोक्त स्थानों पर व्यवसायिक बैंक का कार्यालय कब तक स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?